महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ सामूहिक बलात्कार, हाथ-पैर बांध कर 4 दरिंदों ने किया दुष्कर्म…3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के साथ के पांच लोगों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदों ने दिनदहाड़े उप स्वास्थ्य केंद्र में पहले नर्स की हाथ पैर को बांध कर घटना को अंजाम दिया। चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार 1 फरार। मामला झगराखांड थाना क्षेत्र की है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई हैं।

दरअसल, शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी में नर्स डयूटी कर रही थी.. उप स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आंगनवाड़ी, पूर्व माध्यमिक शाला और ग्राम पंचायत भवन हैं दिवाली की छुट्टी होने से आंगनवाड़ी और पूर्व माध्यमिक शाला उस दिन बंद थे। जानकारी के मुताबिक़ क़रीब 3 बजे पांच आरोपी उप स्वास्थ्य केंद्र में आए नर्स को अकेले देख..पहले हाथ पैर को बांधकर 2 घंटे तक दरिंदों ने सामूहिक रूप से बलात्कार किया। साथ में दरिंदों ने वीडियो भी बना लिया और किसी को जानकारी न देने की धमकी भी दिया। 2 घंटे बाद पीड़िता जैसे तैसे स्कूटी के माध्यम अपने घर पहुंची और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद झगराखांड थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल, झगराखांड पुलिस इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपी को हिरासत में लिया और एक फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।