किसानों से वादाखिलाफी का आरोप.. प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय).. प्रदेश की काँग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाकर भाजपा किसान मोर्चा ने तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान मोर्चा ने वर्तमान में सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कहा कि झूठे वादे कर किसानों के बलबूते प्रदेश में राज करने वाली काँग्रेस की सरकार आज किसानों से किये अपने वादों से मुकर गए है।

चुनाव से पूर्व काँग्रेस ने किसानों के हित के लिये कई लोक लुभावने वायदे किये थे। तरह तरह की योजना चलाने की बात कही थी किन्तु वर्तमान में सरकार अपने सभी वायदों से मुकरने लगी है। धरना प्रदर्शन के दौरान किसान मोर्चा ने कहा कि आज किसान हताश है निराश है सरकार के रवैये से किसानों में काफी आक्रोश है ऐसी स्थिति में किसान मोर्चा सरकार से माँग करती है कि किसानों का शोषण रोकने के लिए धान का मूल्य किसानों को एक साथ दिए जाये, 2 वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान किया जाये, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाये,धान का रकबा कम कर किसानों का हक मारने का सरकारी प्रयास बंद करने सहित 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ किया जाये।

धरना प्रदर्शन के बाद किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को भंग करने की माँग कर धरना समाप्त किया गया।

इस अवसर पर राजा राम भगत, गोपाल राम जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, अनिल अग्रवाल, प्रभात खलखो, रोशन गुप्ता मंडल अध्यक्ष, श्रवण दास, देवनाथ उनजन, सुभाष उरांव, रुपेश गुप्ता, अनील दास, भोला राम मिंज, भूपेंद्र सिंह, विक्की नामदेव, नीरू मिस्त्री, रामदयाल चौहान, इलू गुप्ता, निखिल सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पर उपस्थित थे।