Breaking : आरक्षक की हत्या… नक्सलियों ने अपहरण कर दिया वारदात को अंजाम.. ससुराल जाने निकला था जवान

बीजापुर। नक्सलियों ने अपहरण के बाद जवान की हत्या कर दी है। बीते दिन जवान ससुराल जाने निकला था इसी दौरान नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था। हत्या के बाद जवान के शव को केशकुतुल के पास फेंक दिया गया है। घटना की एसपी कमलोचन कश्यप ने पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक सन्नू पुनेम को नक्सलियों ने शनिवार देर शाम पोंन्दुम गांव से अगवा किया था। जिस दौरान नक्सलियों ने अपहरण किया उस वक्त जवान ससुराल जाने के लिए निकला था।

वहीं रविवार को जवान का शव केशकुतुल के पास मिला है। पुलिस मौक़े पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गयी है।