प्रदेश की ढाई करोड़ जनता को स्टाम्प में शपथ पत्र देंगे जोगी  

घोषणा पत्र नहीं शपथ पत्र लायेगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रस्तावना दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने पर अम्बिकापुर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सर्किट हाउस मे एक प्रेसवार्ता कर पार्टी निर्माण से अब तक के किये कार्यो को बताते हुऐ 21 जून को स्थपना दिवस के दिन से शुरू किये जाने वाले प्रदेश व्यापी अभियान की जानकारी दी। पत्रकारों से चर्चा करते हुऐ जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया की 21 जून को पार्टी का एक वर्ष पुर्ण होने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश व्यापी पर अभियान चलायेगी। 21 जून को जकांछ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी छत्तीसगढ़ की ढाई करोड जनता को अपना सपथ पत्र देंगे। इनकी पार्टी विधान सभा चुनाव के वादे घोषणा पत्र में नहीं बल्की सपथ पत्र स्टांप पेपर मे होगा। आगे बताया कि वर्ष 2018 मे एतिहासिक जीत के साथ सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओ, किसानों, महीलाओं और स्थानीय व्यपारियो के हितो मे लिए जाने वाला निर्णय का उल्लेख शपथ पत्र मे होगा। इस अभियान के अंर्तगत सपथ को जन जन तक घर घर तक पार्टी के 10 लाख कार्यकर्ता लोगो के घर तक ले जायेगे। इस अभियान की शुरूआत अजीत जोगी मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह के गृह जिले राजनांदगांव से करेगे। प्रेस वार्ता के दौरान इरफ़ान सिद्दकी, अतुल सिंह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के शहरी जिला अध्यक्ष दानिश रफीक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष गोपाल केशरवानी, बलविंदर सिंह छाबडा, नितिन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।