बस्तर रेंज द्वारा जिला बीजापुर एवं सुकमा के बासागुड़ा व जगरगुण्डा क्षेत्र का भ्रमण…जवानों को आक्रामक अभियान हेतु दिये गये निर्देश….

बस्तर – पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी.द्वारा बताया गया कि माओवादियों के विरूद्ध आक्रामक अभियान चलाये जाने हेतु अधिकारी व जवानों को निर्देश दिया गया तथा क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से अंदरूनी संवेदनशील क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के विरूद्ध विशेष कार्ययोजना बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की विकास एवं ग्रामीणों की सुरक्षा के संबंध में चर्चाएं की गई।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनके क्षेत्र के सर्वांगिण विकास एवं शांति स्थापित करने हेतु शासन-प्रशासन एवं सुरक्षाबल द्वारा समन्वय के साथ समर्पित होकर विकास कार्य किया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा DRG/STF/CoBRA एवं CRPF के अधिकारी व जवानों को क्षेत्र में कार्य करने के दौरान आवश्यक सुरक्षा निर्देशों का पालन के संबंध में समझाईश दी गई।