Breaking : पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन, बैंगलोर के अस्पताल में ली आखरी सांस

जशपुर। जशपुर राजघराने के छोटे बेटे व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 4 बजे बैंगलोर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि युद्धवीर बीते कई दिनों से थे अस्वस्थ, चल रहे थे। लिवर और किडनी में संक्रमण के बाद उनका उपचार चल रहा था। वे दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

युद्धवीर सिंह जूदेव जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक व संसदीय सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके हैं। युद्धवीर जशपुर कुमार स्व० दिलीप दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे बेटे थे। अपने प्रिय नेता युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ उठी है।