Big Breaking: दुर्ग से विजय बघेल तो कोरबा से सरोज पाण्डेय का नाम.. जांजगीर-चांपा लोकसभा से कौन हो सकते हैं प्रत्याशी… देखें लिस्ट..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक या जल्द ही इनका ऐलान भी हो जाएगा। गुरुवार रात से दिल्ली में शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अब खबर आ रही है कि दो सीटों पर कैंडिडेट लगभग फाइनल कर लिए गए हैं। खबर है कि कोरबा से सरोज पांडे और दुर्ग से विजय बघेल बीजेपी बीजेपी उम्मीदवार होंगे।

दिल्ली में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे। दिल्ली से लौटने के बाद अरुण साव ने कहा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई है। जल्द सूची आ सकती है।

बैठक में इन नामों पर हुई चर्चा…

सरगुजा- कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह की दावेदारी पर विचार

रायगढ़- आरपी साय, गोमती साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर, सत्यानंद राठिया, शांता साय, गणेशराम भगत, रजनी राठिया के नाम पर चर्चा

जांजगीर- कमलेश जांगड़े, नवीन मार्कंडेय, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, कमला पाटले, संतोष लहरे, अंबेश जांगड़े का नाम चल रहा है।

कोरबा- सरोज पांडेय प्रबल दाबेवार हैं, वहीं इस सीट के लिए विकास महतो, डॉ शर्मा, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल, नवीन पटेल, जगत बहादुर के नाम पर भी विचार किया गया।

बिलासपुर- इस सीट से रजनीश सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, लखनलाल साहू, तोखन साहू, बृजेंद्र शुक्ला, ललित माखीजा, डॉ विनोद तिवारी, अमर अग्रवाल प्रबल दावेदार हैं।

दुर्ग- इस सीट के लिए मौजूदा सांसद विजय बघेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि दीपक ताराचंद साहू, सरोज पांडे और घनश्याम बारले का नाम भी चल रहा है।

राजनांदगांव- यहां से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, फुलबासन बाई, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय प्रबल दावेदार हैं।

रायपुर- यहां से मौजूदा सांसद सुनील सोनी के अलावा लक्ष्मी वर्मा, अंबिका यदु, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल का नाम चल रहा है।

महासमुंद – सीट के लिए चंदूलाल साहू और चुन्नीलाल साहू के नाम पर चर्चा हुई है।

कांकेर- सीट पर भोजराज नाग, विकास मरकाम और मौजूदा सांसद मोहन मंडावी, राधेलाल नाग के नाम पर विचार किया जा रहा है।

बस्तर- सीट के लिए रूप सिंह मंडावी, दिनेश कश्यप, सुभाऊराम कश्यप, महेश गागड़ा और ओजस्वी मंडावी के नाम की चर्चा है।