अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर शारदा महिला मंडल द्वारा विविध आयोजन

अम्बिकापुर(उदयपुर)

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर शारदा महिला मंडल द्वारा रैली व आमसभा के साथ विविध आयोजन किया गया। रैली में स्थानीय महिलाओं सहित आसपास के सैकड़ों महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया। रैली में नशामुक्ति, कुपोषण, महिला सशक्तिकरण से संबंधित नारा लगाते हुये नगर का भ्रमण षिव मंदिर से रेस्ट हाउस से जनपद तक किया गया। शीषी बोतल तोड़ दो, दारू पीना छोड़ दो, जहां नही नारी का सम्मान वह घर है नर्क समान, फुल नहीं चिंगारी है छत्तीसगढ़ कर नारी है, नारी के सहयोग बिना हर काम अधूरा है जैसे नारों ने नारी शक्ति का

रैली के पश्चात् शारदा महिला मंडल द्वारा षिव मंदिर परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया जहां एक-एक कर सभी महिलाओं ने अपनी बात रखी एवं महिलाओं के विकास से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा हुई । वर्तमान समय में शराब सबसे बड़ी सामाजिक बुराई के रूप में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी महिलाओं ने घर घर जाकर जागरूकता लाने और शराब बंदी पर पूर्णतः रोक लगाने का संकल्प लिया। आम सभा में वरिष्ठ महिलाओं लक्ष्मी यादव, ललिता सोनी, प्रभावती श्रीवास्तव, रामरति जायसवाल, नन्दनीय चन्देल, सरस्वती जायसवाल, गीता जायसवाल, कविलासो, सरिता सिंह, सभापति, रोषनी अग्रवाल, रामरति, जीरामति को महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया ।

सभा को संबोधित करते हुये कल्पना भदौरिया ने जो अंगुठा लगाते है उनको साक्षर बनाने, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संकल्प दिलाया गया। जनपद सदस्य सरिता महंत द्वारा दहेज प्रथा एवं महिला दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया। वरिष्ठ महिला श्रीमती प्रभावती श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं को अपने सम्मान के लिए पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही गयी। रामरति द्वारा नषामुक्ति पर गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया। विभा सिंह ने लोटा राम, अंगुठा राम, बोतल राम को उदयपुर से भगाने साक्षरता को बढ़ावा देने और निर्मल ग्राम बनाने के संबंध में एक कविता ‘‘पढ़ लिख कर किस्मत बदल पायेगी औरत’’ सुनाई गयी उपस्थित सभी महिलाओं ने कविता की मुक्त कंठ से प्रषंसा की और इसे जीवन में अमल लाने का संकल्प दोहराया। गोष्ठी के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर महिला दिवस की बधाईयां भी दी। कार्यक्रम में सविता गुप्ता, शान्ति राजवाड़े, रजनी श्रीवास्तव, इंदिरा जायसवाल, ज्योति भदौरिया, किरण सोनी, प्रियंका सिंह, विमला यादव, मंजू साहू, मधू गुप्ता, लता गुप्ता, मुन्नी प्रजापति, कौषिल्या सिंह, प्रमिला दास, गीता सिंह, मंजू जायसवाल, सुरेखा गुप्ता, तुलेष्वरी, कलेष्वरी, धनेष्वरी, सरिता सिंह सहित सैकड़ों महिलायें शामिल रही।