एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती गांव-गांव में मनाई गई

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा संगठन द्वारा एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल की 99वीं जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में शहर से लेकर गांव-गांव तक उनकी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर मनाया गया। नगर मण्डल अम्बिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष, जिला व मण्डल  पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पं. दीनदयाल चौक में उनकी विषाल प्रतिमा पर माल्यार्पण व अमर रहे के नारों के साथ मनाई गई। इसी प्रकार नगर मण्डल के 48 वार्डों में विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आम सभा कर पं. दीनदयाल जी की जीवनी का वाचन व भारत माता की आरती का गायन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिये गये उद्बोधन को कार्यकर्ताओं द्वारा वार्डों में टी व्ही की व्यवस्था कर सीधे जनता के बीच दिखाया गया, जिसकी जनता ने खुब प्रषंसा की। सभी वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान आमजन की उपस्थिति विषेष रही। इसी प्रकार जिला सरगुजा के विभिन्न मण्डल क्रमषः अम्बिकापुर ग्रामीण, लखनपुर, उदयपुर, कुन्नी, दरिमा, लुण्ड्रा, धौरपुर, सीतापुर, बतौली, मैनपाठ एवं नवानगर में मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री, मण्डल में निवासरत जिला, प्रदेष व मण्डल पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के मुख्य आतिथ्य में बुथ स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा पं. दीनदयाल की जयंती को भारी उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर गांव-गांव में उपस्थित जन समुह को अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व से अवगत कराते हुए, भारत माता की आरती का गायन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंहदेव, ललन प्रताप सिंह, अम्बिकेष केषरी, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती फुलेष्वरी सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रामलखन सिंह पैंकरा, प्रषांत शंकर त्रिपाठी,  विद्यानंद मिश्रा, लेखराज अग्रवाल, विनोद हर्ष, संतोष दास, अजय प्रताप सिंह, शकुन्तला पाण्डेय, दिनेष साहु, डी.के. पुरिया, बृजकिषोर पाण्डेय, जन्मेजय मिश्रा, मंजुषा भगत, मनोज गुप्ता, निष्चल सिंह, प्रभात खलखो, मधुसुदन शुक्ला, शैलेष कुमार सिंह, पन्नालाल राजवाडे, सुभाष अग्रवाल, राधेष्याम सिंह, बिहारी तिर्की, रामपुकर यादव, रोषन गुप्ता, वैभव सिंह, जितेष्वर पाठक, सरजु यादव, उमाषंकर उपाध्याय, विकास वर्मा, निरंजन राय, आकाष गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, विकास पाण्डेय, संजय सोनी, दीपक सिंह तोमर, विष्वविजय सिंह, अभिषेक सिंह, राकेष गुप्ता, षिवषंकर, रोचक गुप्ता, लप्पु कष्यप, सुदामा यादव दिव्यांषु केषरी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव में उपस्थित थे।

mamta-singh-singer-add