विभागीय खाते में जमा करने के नाम पर… 50 लाख रुपए पंजीयन शुल्क का गबन… एक आरोपी गिरफ्तार.. तीन फ़रार, एक की हो चुकी है मौत

जांजगीर-चांपा। सक्ति पुलिस ने शासकीय राशि गबन करने के मामले में संलिप्त 5 में से एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य आरोपी फ़रार है। वहीं एक की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार मामला सक्ति तहसील क्षेत्र के उप पंजीयक कार्यालय का है। जहां पांच आरोपियों ने वर्ष 2015 से वर्ष 2019 तक के पंजीयन शुल्क की 50 लाख राशि गबन किया है।

आरोपियों ने पंजीयन शुल्क की राशि को विभागीय बैंक के खाते में जमा करने के नाम पर गायब कर दिया। फ़िलहाल पुलिस तीन अन्य फ़रार आरोपियों की पतासाजी कर रही है।