आधुनिक भारत में अपना उल्लू सीधा करने के लिए उल्लू को करते हैं घायल..! जानिए कुछ अंधविश्वास में डूबे लोगो के बारे में…

रायपुर : आधुनिक दुनिया में जहां लोग चांद पर पहुंच गए हैं वहीं कुछ लोगों की सोच जमीन अंदर ही धसी हुई है। और इस तरह के लोग मानवजाति को कलंकित करते हुए बेजुबान पशु – पक्षी को परेशान करते हैं। वो भी एक अंधविश्वास के चलते जबकि ऐसी बातों का कोई साक्ष्य नहीं होता। बेजुबान जानवरो और पक्षियों के लिए कई बार सरकार द्वारा कार्यवाही भी की जा चुकी है लेकिन लगता है अब इंसान अपनी इंसानियत ही भूल चुका है। वो बेजुबान जानवर है वो अपना कष्ट नहीं बता सकते लेकिन मानव एक बुद्धिजीवी प्राणी है, उसे इस बात को समझना चाहिए कि हमारी तरह वह भी एक जीव है उसे भी उसकी जिंदगी जीने देना चाहिए।

इसी तरह की एक घटना सामने आई है जिसमें जादू – टोना के चक्कर में 2 अगस्त की रात मोती बाग के पास कुछ लोग घायल उल्लू को पकड़ कर ले गए थे, और उसके नाखून भी काट लिया गया था। मामला भिलाई के नंदन वन का है। यहां नंदन वन प्रबंधन परिवार और गिरीश रजक को इस बात की जानकारी हुई कि कुछ व्यक्ति उल्लू को पकड़ कर अपना उल्लू सीधा करते है तो उन्होंने उनका पीछा किया और उल्लू को सही सलामत घर लेकर आए।

उल्लू की हालत बहुत खराब है उसके नाखून काट लिए गए हैं । और ना जाने क्या क्या शहन करना पड़ा होगा उस बेजुबान पक्षी को। इंसान प्रकृति मां के संदेश को भूल जाता है, प्रकृति ने सभी प्राणियों को अलग अलग बनाया है। और सबके लिए एक ही नियम है जियो और जीने दो। लेकिन मानव प्रकृति मां के बनाए हुए संसार में इसकी चीजों का गलत उपयोग करता है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो कभी कली बिल्ली और कुत्ते के रास्ते से निकल जाने पर अशुभ मानते होंगे लेकिन जरा सोचिए जिसे खुद प्रकृति ने बनाया है वह भला अशुभ कैसे हो सकता है। सब अपने जीवन में अपने लिए महत्व रखते है। इसके लिए सरकार को कड़े नियम लागू करने चाहिए और बेजुबानों के साथ अत्याचार करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

https://youtu.be/dg6vgaFSdr0