आयोग और निगम मण्डल के लिए दूसरी सूची जारी : हर्षिता बनी महिला आयोग अध्यक्ष

  • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनी हर्षिता पाण्डेय
  • पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू वित्त आयोग के अध्यक्ष बनाए गए

रायपुर
राज्य सरकार ने तीन संसदीय सचिवों सहित विभिन्न् आयोगों, प्राधिकरणों औरनिगम-मंडलों में नियुक्तियां कर दी हैं। मुख्यमंत्री
डॉ. रमन सिंह ने पहली सूची निकलने के बाद ही ये संकेत दिया था कि मकर संक्रांति के बाद आयोग व निगम-मंडलों में बाकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी । जिसके बाद आज शनिवार को राज्य सरकार नें आज संसदीय सचिव और निगम अध्यक्षो की सूची जारी कर दी है।

राज्य में संसदीय सचिव की संख्या 11 हुई

तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री, भरतपुर सोनहत की विधायक चंपादेवी पावले व बिंद्रानवागढ़ विधायक गोवर्धन मांझी को संसदीय सचिव बनाया गया है। इन्हें मिलाकर राज्य सरकार में संसदीय सचिवों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है। इसके पहले आठ संसदीय
सचिव बनाए गए थे।

आयोग ,निगम-मण्डल में नियुक्ति

वहीं, खल्लारी विधायक चुन्नीलाल साहू को छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण और बिलाईगढ़ विधायक डॉ. सनम जांगड़े को अनुसूचित जाति प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जशपुर विधायक राजशरण भगत को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और अंतागढ़ विधायक भोजराज नाग को बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के पद पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की नियुक्ति की गई है। वहीं, भाजपा नेता नरेश गुप्ता को आयोग का सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुरेश गेम्बो, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष भरत साय, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर हर्षिता पांडेय की नियुक्ति की गई है। राज्य अंतव्यवसायी निगम के अध्यक्ष के पद पर पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा को बनाया गया है। इसी तरह क्रेडा के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, माटी  कला बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर पाडे और राजभाषा आयोग के अध्यक्ष विनय पाठक को बनाया गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केदार गुप्ता को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का उपाध्यक्ष और खूबचंद पारिख को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

01