अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता और हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अम्बिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कल हुई महिला की मौत के बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो जो खुलासे हुए उसने डॉक्टरों और पुलिस के भी होश उड़ा दिए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि आरोपी पति ने मृतका को तड़पा-तड़पा कर मारा। महिला के प्राइवेट पार्ट से लोहे की एक रेती बरामद हुई है, जो करीब 10 सेंटीमीटर अंदर तक घुसी हुई थी। इतना ही नहीं, मृतका के पूरे शरीर पर बेरहमी से पिटाई के 18 से अधिक गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इस खौफनाक कृत्य का शिकार केवल वह महिला ही नहीं हुई, बल्कि उसके पेट में पल रहा तीन महीने का मासूम बच्चा भी दुनिया में आने से पहले ही काल के गाल में समा गया।
इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सरगुजा जिले की मणिपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है और हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
