नगर निगम ने वादे पूरे नहीं किये तो विरोध में 61 मिनट तक किया मौन धारण…

अम्बिकापुर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनता से किये गए वादों को अब तक पूरा नहीं करने सहित अन्य अव्यवस्थाओ को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक में  काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन कर विरोध जताया गया, बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्रित होकर पहले तो जमकर नारेबाजी किये फिर 61 मिनट तक मौन धारण किये रहे,, इस सम्बन्ध में भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल सिंह ने बताया कि नगर निगम में कांग्रेस की सरकार जब से आई है.. तब से नगर वासियों को पानी, बिजली, सफाई की समस्या बनी हुई है..

इतना ही नहीं विभिन्न प्रकार के टैक्सो में अनियमितता व एवं भर्राशाही का भी आरोप लगाया है.. कांग्रेस की निगम सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि पूर्व में जब निगम में भाजपा की सरकार थी तब की स्थिति अच्छी थी किंतु कांग्रेस की सरकार आने के बाद लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है चाहे वह कांजी हाउस की बात हो या निगम में प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन देने की बात, सहित अन्य मामलों में निगम की कार्यशैली पूरी तरह से असफल नजर आती है, मौन प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे..