छत्तीसगढ़ : रबर फ़ैक्टरी में लगी भीषण आग… लाखों का सामान जलकर खाक.. 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

दुर्ग/भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र के एक रबर फैक्ट्री में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की टीम पहुंची। जहां उन्होंने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ढाबा के इंडस्ट्री रॉयल एलास्टोमर्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में रात करीब 10:30 बजे आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत ही आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान दमकलकर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।