Weather Update : कल छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा, पढ़िए विभाग ने क्या कहा…

रायपुर : प्रदेश में ठंडे और शुष्क हवा आना जारी है । इसलिए न्युनतम तापमान में गिरावट भी लगातार जारी है। कल सुबह (16 जनवरी) को न्यूनतम तापमान में मामूली परिवर्तन होने की सम्भावना है।

सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों के भाग में शीत लहर की स्थिति बने रहने की सम्भावना है। उसके बाद पूर्व से हवा आने के कारण प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में न्युनतम और अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की सम्भावना है। न्युनतम तापमान में वृध्दि 19 जनवरी तक 4-5 डिग्री सेल्सियस तक होने की सम्भावना है।