पिकअप और बाइक में ज़ोरदार भिड़ंत… बाइक सवार अधेड़ की मौक़े पर मौत, युवक घायल

रायपुर। एनएच रोड सदानी दरबार और माना बस्ती के बीच बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात की है। जहाँ एनएच रोड सदानी दरबार और माना बस्ती के बीच पिकअप और बाइक में ज़ोरदार भिड़न्त हो गया। हादसे में बाइक सवार माना कॉलोनी निवासी हरेराम दास (60) की मौक़े पर ही मौत हो गयी। जबकि 22 वर्षीय महेश वर्मन घायल हो गया। जिसे इलाज़ के लिए तत्काल मेकाहारा अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जा रहा है की दोनों मछली मार्केट रायपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे हादसे का शिकार हो गये। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।