22 मई को मध्य छत्तीसगढ़ में लू के हालात, मौसम विभाग ने संभलकर कर रहने की सलाह

रायपुर. मध्य छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 22 मई को मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना व्यक्त की हैं। मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में ग्रीष्म लहर की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने व्यक्त की हैं।

IMG 20230521 WA0033

मिली जानकारी के मुताबिक, महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली, बलौदाबाजार, बालोद, राजनांदगांव और बिलासपुर में अलर्ट जारी हुआ हैं।अधिकतम तापमान महासमुंद में 44.7°C, जांजगीर में 44.4°C, रायगढ़- 44.3°C मुंगेली- 44°C बलौदा बाजार – 43.5°C, बलोद में 43.4°C, राजनंदगांव, बिलासपुर में 43°C, 42.6°C कोरबा में 42.3°C रायपुर – 42°C, जशपुर – 41.5°C, दुर्ग – 41.4℃ सरगुजा – 41.3°C, कोरिया – 41.2°, कांकेर – 41°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने संभल कर रहने की सलाह दी हैं।