मुख्यमंत्री ने जलेश्वर महादेव प्रकरण हल करने पर पुलिस बल को दी बधाई…

रायपुर 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कबीरधाम जिले के पण्डातराई क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया स्थित जालेश्वर महादेव प्रकरण शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक हल करने पर कबीरधाम जिले के पुलिस बल को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह से आज यहां उनके निवास पर पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन.उपाध्याय के नेतृत्व में इस प्रकरण को हल करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें इस प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.पी.सिंह, कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री नीरज चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री यूलैंडन यार्क, पुलिस निरीक्षक श्री सतीश ठाकुर, श्री नरेंद्र पुजारी, श्री एस.आर.पुजारी, उप निरीक्षक श्री प्रकाश तिवारी और सहायक उप निरीक्षक श्री रघुवंश पाटिल इस अवसर पर उपस्थित थे।