Breaking : गाय के गले मे फांसी का फंदा डालकर पेड़ में लटकाया, गुप्तांग से भी की गयी छेड़छाड़… आक्रोशित भीड़ पहुंची थाने

पारसनाथ सिंह, अम्बिकापुर। जिले के बतौली ब्लाक मुख्यालय स्थित चर्च के पीछे किसी असमाजित तत्व द्वारा गाय के गले मे फांसी का फंदा डालकर उसको पेड मे लटका दिया गया है और उसके गुप्तांग मे छेड़छाड़ भी की गई है। इधर इस घटना को सुबह जब स्थानिय लोगों ने देखा, तो धीरे धीरे वहां लोगो की भीड उमडने लगी। लोगो की उमडती भीड और आक्रोश की सूचना मिलते ही कुछ ही देर मे बतौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद इस असमाजिक घटना पर खेद जताते हुए स्थानिय लोगो ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की तलाश कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बतौली मे हुई इस घटना के बाद घटना स्थल पर जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पालू और उनके समर्थक भी पहुंचे। जिनकी उपस्थिति मे आक्रोशित लोगों को समझाइस दी गई और फिर मौके पर मौजूद लोग मामले पर जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर बतौली थाना पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस बल संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए रवाना हुई है। पुलिस ने ये दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की तलाश कर ली जाएगी।