रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर हैं। अब प्रदेश की उन सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिन्होंने बिना सूचना के ड्यूटी नहीं जाते हैं। यानी बिना सूचना की छुट्टी पर रहते हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ सामान्य सामान्य विभाग ने आदेश जारी किया हैं। जिसके मुताबिक, बिना सूचना के ड्यूटी नहीं आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। इसके लिए उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा। यह आदेश एक महीने से ज्यादा दिन अनुपस्थित रहने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लागू किया जा रहा हैं। आपको बता दें, इससे पहले तक सरकार की ओर से कर्मचारियों को केवल नोटिस जारी किया जाता था।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं कि, एक महीने से ज्यादा दिन तक अनुपस्थित रहने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर ही लागू होगा। इस तरह के मामलों में अब नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारी को निलंबित नहीं किया जाएगा। बल्कि, उसे सीधे नौकरी से ही निकाल दिया जाएगा। एक महीने से ज्यादा बिना जानकारी के ऑफिस नहीं आने वाले कर्मचारी को पहले विभाग की तरफ से नोटिस दिया जाएगा। नोटिस कर्मचारी के स्थायी और अस्थायी पते पर भेज जाएगा। अगर किसी तरह का जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
आगे आदेश में ये भी कहा गया हैं कि, नोटिस भेजने के 15 दिनों के अंदर कर्मचारी को जवाब देना होगा। उसे बताना होगा कि, उसने बिना बताए छुट्टी क्यों ली। कारण सही नहीं लगने पर कर्मचारी के पेंशन, भत्ते पर भी इसका असर पड़ेगा। 6 महीने के अंदर इस पूरे प्रकरण की जांच होगी। अगर उसके बाद कर्मचारी दोषी पाया जाता हैं तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद से ही ऐसे मसलों पर समय-समय पर जीएडी लगातार आदेश जारी करता रहा हैं। कम से कम 6 आदेश जारी हो चुके हैं। इसमें गैरहाजिरों पर एक्शन लेने की बात कही गई थी। इसी तरह वित्त विभाग ने भी लगभग 5 सर्कुलर सरकारी विभागों को भेजे हैं। लेकिन, विभाग प्रमुखों ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। अब इसी सिलसिले पर एक और आदेश जारी हुआ हैं।
पढ़िए आदेश –

