पिकप पलटने से हुआ खुलासा : सरे राह हो रही है गांजा की तस्करी

  • महान नदी में पलटा पिकप वाहन और बखरी गांजा की बोरियां
  • अम्बिकापुर रामानुजगंज मुख्य मार्ग का मामला
  • वाहन चालक तक का नही मिला कोई सुराग

बलरामपुर-रामानुजंगज

जिले के अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड में बासेन और अलखडिहा के बीच बहने वाली महान नदी मे एक पिकप वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। संभवत पिकप की टक्कर ट्रक से हुई और पिकप वाहन महान नदी के पुल से नीचे नदी में जा गिरी। घटना की सूचना पर राजपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पंहुची । तो पुलिस नें पाया क्षतिग्रस्त वाहन में गांजा का परिवहन हो रहा था।

जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर से जाते समय बासेन के पहले और रामानुजगंज से आते समय अलखडिहा के पहले महान नदी में आज एक पिकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरा। पिकप गिरने के बाद स्थानिय लोगो नें पिकप से निकल कर तितर बितर पडी पीले रंग की छोटी छोटी दर्जनो बोरिया देखी। और इसकी सूचना क्षेत्र की राजपुर थाना को दी। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने मौके से लगभग 2 क्विंटल गांजा बरामद कर लिया है। लेकिन पुलिस को मौके से ना ही पिकप ड्रायवर मिला और ना ही गांजे का परिवहन करने वाला कोई आरोपी।

घटना स्थल से प्राप्त तस्वीर को देखकर लगता है कि गांजा से लदी पिकप वाहन महान नदी के पुल के उपर से 15-20 फिट नीचे गिरी है। लेकिन घटना स्थल से किसी के घायल का नही मिलना ,,बडे अचरज की बात है। इधर राजपुर थाना प्रभारी के मुताबिक दुर्घटना ग्रस्त पिकप वाहन के अंदर से प्राप्त नाका और टोल प्लाजा की पर्ची से ये अंदाज लगाया जा रहा है कि पिकप वाहन उडीसा की ओर से आ रही था। और पिकप में तकरबीन 1 क्विंटल गांजा जप्त किया गया है। जबकि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर झारखंड का है। बहरहाल गांजा कंहा से आ रहा था,, कौन ले जा रहा था,, और गांजा की मात्रा कितनी है। ये सवाल …. सवाल ही बना हुआ है। जिसकी पुलिस पडताल कर रही है।

सवाल ये भी

दुर्घटना के पहले पिकप वाहन सरगुजा या बलरामपुर जिले के कई थाना क्षेत्र से होकर गुजरा होगा। लेकिन फिर भी पिकप वाहन किसी भी थाना पुलिस या संदेह का शिकार नही हुआ। मतलब साफ है कि पुलिस की गश्ती और नाकेबंदी जैसी व्यवस्था केवल दिखावे के लिए है।