किसानों को 12 मार्च को मिलेगी धान की बोनस राशि, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए कौन-कौन किसान होंगे पात्र Dhan Bonus

रायपुर. Dhan Bonus: छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को बहुत जल्द धान की बोनस मिलने वाला हैं। इसके लिए डेट भी फिक्स हो गया हैं। जिसके मुताबिक़,12 मार्च 2024 को पंजीकृत किसानों के खाते में प्रति क्विंटल 917 रुपए के हिसाब से सरकार द्वारा खाते में डाल दिया जाएगा। सरकार किसानों से MSP (Minimum Support Price) से ज्यादा भाव में खरीदा धान हैं। इसमें 2183 रुपए के हिसाब से किसानों को पैसा मिल गया हैं। सरकार ने चुनाव के समय किसानों से 3100 प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था। इसमें से अंतर की राशि को सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत् किसानों को देने वाली हैं। राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिया हैं।

क्या हैं कृषक उन्नति योजना ?

छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर हैं। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती हैं। लिहाज़ा, कृषक फसल उत्पादन के लिए जरूरी आदान जैसे- उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में प्राप्त निवेश नहीं कर पाते हैं। इसलिए राज सरकार द्वारा कृषि में प्राप्त निवेश एवं कास्ट लागत राहत देने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया हैं।


कृषक उन्नति योजना का उद्देश्य –

1. किसानों के लिए फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि लाना। 2. फसल के कास्ट लागत में कमी लाकर कृषकों के आय में वृद्धि तथा उनके सामाजिक आर्थिक स्तर में सुधार करना।
3. कृषकों को उन्नत बीज उर्वरक कीटनाशक मानव श्रम यंत्रीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन राशि देना।
4. कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुनर्स्थापित करना।


किसानों को 19257 रुपए प्रति एकड़ के  प्रति एकड़ के हिसाब से मिलेगा सहायता राशि –

कृषक उन्नति योजना क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक़, खरीफ 2023 में प्रदेश के किसानों से उपार्जित धान की मात्रा पर 19257 प्रति एकड़ की हिसाब से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आदान सहायता राशि की घटना इस प्रकार आप कर सकते हैं। किसान द्वारा बेचा गया धान की मात्रा क्विंटल में का प्रति एकड़ उपार्जन के निर्धारित मात्रा (21क्विंटल) से भाग देना हैं। इसके बाद इस आकड़ा को 19257 रुपए से गुणा करके निकाल सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास पंजीकृत आईडी होना जरूरी हैं।


Dhan Bonus 12 मार्च को ट्रांसफर होगा किसानों के खाते में पैसा –

बता दें कि, 2023 में 24 लाख से ज्यादा  किसानों द्वारा सरकार के समर्थन मूल्य पर धान बेचा गया हैं। 2023 में सरकार द्वारा 144 लाख मैट्रिक टन धान खरीदा गया हैं। इन सभी किसानों को धान के अंतर राशि 970 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से उनके खाता में 12 मार्च 2024 को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बता दें कि, वर्तमान सरकार ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल हिसाब से धान खरीदने की वादा किया था। और खरीदा भी, किसानों को समर्थन मूल्य (MSP) 21 83 रुपए के दर से पैसा मिल चुका हैं। बचा हुआ 917 रुपए की राशि को सरकार कृषक उन्नति योजना की तहत् किसानों को देने वाला हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़िए –

whatsapp image 2024 03 09 at 157211686247392579880
whatsapp image 2024 03 09 at 151071048693297022930
whatsapp image 2024 03 09 at 153671610934660370114