धान खरीदी को लेकर बारिश में भी डटे किसान.. NH में किया चक्काजाम.. चिल्फी घाट में लगी वाहनों की कतारें

कवर्धा। प्रदेश में धान खरीदी की मियाद पूरी हो चुकी है। आधिकारिक रूप से धान खरीदी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन धान खरीदी के मुद्दे को लेकर राजनीती भी चरम पर है। एक तरफ जहाँ विपक्ष सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रही है तो दूसरी ओर धान नहीं बेच पाए किसान आक्रोशित हैं। जिन किसानो के टोकन कट चुके हैं। वे किसान धान खरीदी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

जिसको लेकर किसानो का लगातार 05वें दिन चक्काजाम जारी है। किसानो ने अपनी मांगों को लेकर रायपुर-जबलपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। इसके आलावा जिले के एनएच में कुल 03 जगहों पर चक्काजाम किया है। किसानो के इस जाम से यातायात पूरी तरह प्रभावित है। चिल्फी घाट के दोनों और वाहनों की कतारें लग गई है। कुछ किसान ग्राम बांधाटोला और कलेक्टर कार्यालय के सामने बारिश में भी डटे हुए हैं।