Breaking : छत्तीसगढ़ में शुरू होगा एथॉनल प्लांट… मंत्री चौबे ने केंद्रीय मंत्री से की ये मांग… पढ़िए CM की प्रेसवार्ता में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। जहां सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार किसान और धान का सम्मान को लेकर चिंतित थी। हमारे पास धान को बेचने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। पूरे विश्व मे धान से एथॉनल बनाने की कोई जानकारी नहीं थी।

छत्तीसगढ़ के धान का महान सम्मान, छत्तीसगढ़ को एथेनॉल बनाने की अनुमति मिल गई।

रविंद्र चौबे ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से की मांग

छत्तीसगढ़ के खरीफ और रबी फसल की खरीदी करे

केंद्र सरकार राज्य सरकार के अनुसंशा से राज्य में बायो एथॉनल प्लांट लगाए।

रविन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

कहा सिर्फ बात करने से किसानों का फायदा नहीं होगा।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा-

अभी लगातार देश मे कृषि कानून को लेकर चर्चा हो रही है।

कृषि कानून में बदलाव के लिए राजनीतिक दल और किसान संगठन ने मांग नहीं किया।

ये कानून सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का है।

एथॉनल का रेट 54 रुपया प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदी होगी, लगातार हमारे आग्रह और दबाव के बाद यह संभव हुआ।

एथॉनल बनाने के लिए हमारा अनुबंध हो चुका है।

गन्ना और धान से एथॉनल बनाएंगे- सीएम भूपेश बघेल

केंद्र सरकार किसानों को खत्म करना चाहते है।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हम एथॉनल प्लांट लगाएंगे।

अनाज सड़े उसके बजाय एथॉनल बनाने की अनुमति दी जाए।

भले ही वो पीट थपथपा रहे है, लेकिन हमारे प्रयासों से सफलता मिली

एक साल बाद छत्तीसगढ़ में एथॉनल प्लांट शुरू हो सकता है।

मुंगेली में 2 जांजगीर और महासमुंद में 1-1 प्लांट लगेगा।