Breaking : बस्तर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…कई नक्सली ढ़ेर.. 1 लाख का इनामी नक्सली मारा गया

दंतेवाड़ा। छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच रविवार को दोपहर में बड़ी मुठभेड़ हो गई। इसमें कई नक्सली ढेर हो गए हैं। जबकि एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। सुरक्षाबल के जवानों और कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जो दंतेवाड़ा गादम और जंगमपाल के जंगलों में अब भी जारी है।

पुलिस ने एक नक्सली के शव को बरामद किया है। मृत नक्सली वेट्टी हूंगा पर एक लाख रुपए का इनाम था। घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने 2 किलो का IED विस्फोटक, एक 8 MM की पिस्टल, एक भरमार बंदूक सहित तमाम नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद किया है।