Breaking : सरहदी इलाक़े में डीआरजी और नक्सलियों में मुठभेड़… कई नक्सली कैंप ध्वस्त.. AK-47 और मैगजीन भी बरामद

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले और सुकमा जिले के शरहदी इलाके नहाड़ी के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच 4 घण्टे से अधिक समय से मुठभेड़ जारी है। दरअसल गोरगुंडा की पहाड़ियों में नक्सली कैम्प लगा रखे थे। जिसकी सटीक सूचना दंतेवाड़ा पुलिस को लगते ही डीआरजी की टीम नक्सली लोकेशन पर रवाना की गई।

जवानों को अपनी तरफ बढ़ता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की जबाबी कार्यवाही में नक्सलियों के बनाये लगभग 8 टैंट जवानों ने मौके पर ध्वस्त कर 4 एके सैतालिस रायफल कि मैगजीन भी बरामद करने की खबर मिल रही है।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी कि जगह जगह खून के धब्बे और निशान नजर आ रहे हैं। कई नक्सलियों के घायल या मारे जाने की खबर मिल रही हैं। नक्सली लीडर चैतू की टीम मुठभेड़ में फंसी हुई है। मुठभेड़ वाले इलाके में कमजोर नेटवर्क होने की वजह से बार बार जवानों से सम्पर्क नही हो पा रहा है। मगर अबतक जवानों के केजुल्टी की कोई खबर नही है। टीम वापसी के बाद ही आगे अपडेट मिल सकती हैं।