लाॅकडाउन के दौरान बिना मास्क घूमने, थूककर गंदगी फैलाने, सामाजिक दूरी नियम तोडने, लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर…इस नगर निगम ने अब तक 9322 लोगो से वसूला 9.20 लाख रुपये जुर्माना!…

रायपुर. जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम हेतु जारी शासकीय दिशा निर्देशों का परिपालन करते हुए रायपुर नगर निगम के सभी जोनो के नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार बिना मास्क लगाये घूमने, थूककर सडक पर गंदगी फैलाने, सामाजिक दूरी के स्वास्थ्य हितकर नियम को तोडने, लाॅकडाउन नियम का उल्लंघन कर दुकान खोलने के प्रकरणो पर निरंतर लाॅकडाउन अवधि के दौरान कार्यवाही कर अबतक कुल 9322 लोगो से कुल मिलाकर 920672 रू. जुर्माना वसूला है.

इस संबंध में नगर निगम अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं निगम आयुक्त के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी जोनो में लाॅकडाउन अवधि में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की जनस्वास्थ्य हित में कारगर रोकथाम करने जोनवार जोन के स्वास्थ्य व नगर निवेष विभाग की टीमो द्वारा जोनो के तहत आने वाले बाजारो में जनस्वास्थ्य जागरूकता हेतु नागरिको के मध्य निरंतर अभियान चलाकर नियम तोडने वालो पर निरंतर कार्यवाही का क्रम जारी है.

जोन 01 की टीम ने 309 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 28540 रू, थूककर सडक पर गंदगी फैलाने पर 233 लोगो से 29480 रू., सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर 137 लोगो से 13640 रू., लाॅकडाउन नियम का उल्लंघन कर दुकान खोेलने पर 26 दुकानदारों से 73500 रू., कुल 679 प्रकरणों में 145160 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 2 की टीम ने 58 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 7000 रू, थूककर सडक पर गंदगी फैलाने पर 31 लोगो से 7700 रू., सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर 56 लोगो से 6200 रू., कुल 145 प्रकरणों में 20900 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 3 की टीम ने 1763 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 139162 रू, थूककर सडक पर गंदगी फैलाने पर 6 लोगो से 300 रू., सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर 6 लोगो से 4700 रू., कुल 1775 प्रकरणों में 144162 रू. जुर्माना वसूला है.

जोन 4 की टीम ने 2346 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 179810 रू, कुल 2346 प्रकरणों में 179810 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 5 की टीम ने 761 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 45510 रू, थूककर सडक पर गंदगी फैलाने पर 154 लोगो से 15400 रू., सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर 93 लोगो से 17350 रू., कुल 1008 प्रकरणों में 78260 रू. जुर्माना वसूला है.

जोन 6 की टीम ने 312 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 27030 रू, थूककर सडक पर गंदगी फैलाने पर 118 लोगो से 5900 रू., सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर 453 लोगो से 59350 रू., कुल 883 प्रकरणों में 92280 रू. जुर्माना वसूला है. जोन 7 की टीम ने 1173 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 143800 रू, कुल 1173 प्रकरणों में 143800 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 8 की टीम ने 1186 प्रकरणों में बिना मास्क लगाये घूमने पर संबंधितों से 101290 रू, थूककर सडक पर गंदगी फैलाने पर 54 लोगो से 8210 रू., सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर 73 लोगो से 6800 रू., कुल 1313 प्रकरणों में 116300 रू. जुर्माना वसूला है.

इस प्रकार जोन 1 से जोन 8तक की टीमों ने लाॅकडाउन अवधि में अब तक कुल 7908 प्रकरणों में मास्क नहीं लगाने पर 672142 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 596 प्रकरणों में 66990 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 818 लोगो पर 108040 रू, लाॅकडाउन नियम का उल्लघंन कर दुकान खोलने वाले 26 दुकानदारों पर 73500 रू. कुल 9322 लोगो पर कुल मिला 920672 रू. का जुर्माना किया है।