छत्तीसगढ़ : जनपद सीईओ सस्पेंड… MLA के जन्मदिन पर जारी फ़रमान पड़ा भारी

बलौदाबाजार-भाटापारा। जनपद पंचायत पलारी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी लखनलाल सोनवानी को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव अशोक चौबे ने आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, पूरा मामला 7 फरवरी का है। इस दिन कसडोल विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू का जन्मदिन था। उनके जन्मदिन पर जनपद सीईओ लखनलाल सोनवानी ने जनपद कार्यालय परिसर में दरी, मेट, टेंट आदि की व्यवस्था करने के लिए जनपद पंचायत पलारी के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी थी। इसके लिए बाकायदा आदेश भी जारी किया गया था। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। सरकार की जमकर किरकिरी हुई। हालांकि बाद में आदेश को रद्द कर दिया गया।

img 20210208 wa00675325046242275342926