दिनेश यादव बने..शासकीय हाई स्कूल, रामनगर के सांसद प्रतिनिधि!..

सूरजपुर। जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल, बिश्रामपुर के महामंत्री दिनेश यादव को केंद्रीय मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने शासकीय हाई स्कूल, रामनगर में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।

उक्त नियुक्ति के पश्चात हाई स्कूल, रामनगर में होने वाली समस्त बैठकों में सांसद रेणुका सिंह की अनुपस्थिति में उनके जगह पर दिनेश यादव प्रतिनिधित्व करेंगे।