रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले स्कूल शिक्षा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए प्रदेश के 28 शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल के तहत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) और संयुक्त संचालकों के प्रभार में बड़े बदलाव किए गए हैं।
इस प्रशासनिक सर्जरी का असर राजधानी रायपुर में भी प्रमुखता से दिखा है। रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को अब लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह एम.जी सतीश को रायपुर जिले का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि नए सत्र में विभागीय कामकाज को अधिक सुचारू और गतिशील बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह कदम उठाया गया है।


