लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को आंशिक छूट की मांग… BJP जिलाध्यक्ष का कलेक्टर को सुझाव

रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को आंशिक रूप से चालू करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने जिलाधीश को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि अलग-अलग व्यवसाय को अलग-अलग समय 5 घंटे की छूट दी जा सकती है। जैसे सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक किराना व सब्जी को छूट दी जा सकती है। बाकी समय में ऐसे व्यापार जिसमें भीड़ कम लगती हो उन्हें व्यापारिक गतिविधियों के संचालन की छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने बैंकों में भी नियमानुसार आम जनों के लिए छूट देने का सुझाव दिया है।

उन्होंने जिलाधीश को लिखे पत्र में कहा है कि निश्चित ही यह कठिन समय है और इसमें हम मिलजुल कर ही विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकते है।उन्होंने कठोरता से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आंशिक रूप से आर्थिक गतिविधिया प्रारंभ करने का सुझाव दिया।