Breaking : बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा का निधन…

बस्तर। ज़िले से दुःखद ख़बर सामने आयी है। दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा का निधन हो गया। दीपक कर्मा बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा व वर्तमान दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के जेष्ठ पुत्र थे। उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज उपचार के दौरान तड़के 3:30 बजे निधन हुआ। उनके आकस्मिक निधन से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर फैल गयी है।