Breaking : दो कौओं की मौत… बर्ड फ़्लू की आशंका.. निगम और स्वास्थ्य अमला मौक़े पर

रायपुर। राजधानी के बूढ़ा तालाब के पास दो कौएं मृत पाए गए है। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना निगम टीम को दी। सूचना पर निगम और स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। बर्ड फ़्लू की आशंका को देखते हुए दोनों मृत कौएं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

ग़ौरतलब है कि बीते दिनों सरगुज़ा के सकालो स्थित शासकीय कुक्कुट फार्म में बर्ड फ़्लू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद फार्म में रखे हज़ारों मुर्गा-मुर्गी और चूजों को दफनाया गया था। वहीं अब राजधानी में मृत कौएं मिलने से हड़कंप मच गया है।