GRP आरआई की मौत : सड़क दुर्घटना में आरआई समेत 5 जवान हुए थे घायल, राजधानी के अस्पताल में चल रहा था इलाज़

रायपुर। तेलीबांधा थाना इलाक़े के सेरीखेड़ी में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल GRP आरआई कुलदीप मिंज की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक़ महासमुंद जिले के अरण्य फायरिंग रेंज से वापस आने के दौरान GRP की सूमो पेड़ से टकरा गयी थी। इस दौरान GRP आरआई समेत 5 जवान घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ : बेलगाम कार ने ट्रैफिक जवान को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चौक में कर रहे थे ड्यूटी