खौफ़नाक!…दो गुटों में ख़ूनी संघर्ष.. दो मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत… 4 बुरी तरह ज़ख्मी … आरोपी रिश्ते में बाप-बेटा

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर खूनी खेल सामने आया है। दो गुटों में हुए आपसी विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। वही 4 लोग घायल हो गए है। मरने वालो और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मामला जोबा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में जमीन विवाद को लेकर आज तड़के एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर विवाद ने हुआ। एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार फरसा से हमला बोल दिया जिसे 3 लोगो की मौत हो गई वही 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। मृतको में 1 बच्चा, 1 महिला और 1 किशोरी शामिल है। मृतकों के नाम जागृति गायकवाड़, मीना कुमारी और मनीष कुमार बताये जा रहे है। घायलों में ओष कुमार, ओमान, गीतांजलि और अनार बाई बुरी तरह जख्मी है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मुताबिक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो आरोपी रिश्ते में बाप बेटा है। आरोपी परसराम 3 महीने पहले ही हत्या के एक अन्य मामले में जेल से छूटकर आया है।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इस पर कोर्ट का फैसला भी आ चुका था। कोर्ट ने अपना फैसला पीड़ित के पक्ष में सुनाया है। जिससे नाराज होकर परसराम और उसके बेटे बृजसेन ने आज तड़के पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया।