Breaking : अस्पताल से भाग निकला कोरोना संक्रमित मरीज़… मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के एक अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज़ भाग गया है। संक्रमित मरीज़ के अस्पताल से भागने के बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, फ़रार मरीज जगदलपुर का रहने वाला है। जिसमें कोरोना के लक्षण पाये जाने के बाद डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से मेकाहारा रेफर किया गया। लेकिन आज सुबह वहां से फ़रार हो गया।

बताया जा रहा है भागने के बाद मरीज़ सीधे नया रायपुर पहुंच गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी है।

https://youtu.be/XPkJGOwBF4w