अमित शाह के आगमन पर 8 व 10 जून को कांग्रेस का बड़ा आन्दोलन

रायपुर-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह के 08 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रदेश के भ्रष्ट एवं कमीशनखोर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव एवं प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में 08 जून को सुबह 11.00 बजे गांधी मैदान, रायपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन-रैली एवं विशाल जनआंदोलन का आयोजन किया गया है। साथ ही 10 जून को समस्त जिला मुख्यालयों के राष्ट्रीय राजमार्गो पर प्रदेशव्यापी चक्काजाम का आयोजन किया जायेगा  आंदोलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह से निम्नलिखित प्रश्न का जवाब मांगते हुये मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को हटाने की मांग की जाएगी

प्रदर्शन के मुख्य एजेंडे 

1     डाॅ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मंत्री परिषद के सदस्यों से स्वयं कहा कि, एक साल कमीशनखोरी बंद करो, 30 साल सरकार में रहेंगे, कमीशनखोरी कौन कर रहा है? इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है?
2    शराब खरीदी कमीशन का 1500 करोड़ रूपयें कहां गया, सरकार के मंत्री ने ही सवाल उठाया है, कमीशन कहां जा रही है, इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है?
3    इंदिरा प्रियदर्शनीय बैंक घोटाला में हुई नार्को टेस्ट में मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का नाम आया, फिर भी एफ.आई.आर. क्यों नहीं हो रही है?
4    36 हजार करोड़ रूपयें के नान घोटाले में पेश चालान में सी.एम. मैडम का नाम आया है, सी.एम. मैडम कौन है जांच क्यों नहीं हो रही है?
5    वर्जिन आईलैंड में बैंक खाता श्री अभिषाक सिंह के नाम पर है, ये अभिषाक सिंह कौन है और कवर्धा का पता दिया गया हैं इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है?
6    अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर खरीदी में हुई कमीशनखोरी का पैसा कहां गया, इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है?
7    अंतागढ़ विधानसभा उप-चुनाव में प्रत्याशी खरीद-फरोख्त षड़यंत्र में मुख्यमंत्री, मंत्रीमंडल सहित मुख्यमंत्री के दामाद का नाम आया, इसकी जांच क्यो जांच नहीं हो रही?
8    भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी संकल्प पत्र में धान का समर्थन मूल्य 2100 रू. व प्रति क्विंटल 300 रू. बोनस वायदे का क्या हुआ, सरकार समर्थन मूल्य व बोनस कब देगी?

कांग्रेस ने आरोप लगाया है की एक ओर जहां नरेन्द्र मोदी न खाउंगा न खाने दूंगा का नारा बुलंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह कमीशन लुंगा, कमीशन खाउंगा का नारा बुलंद करते हुये कार्य कर रहे है। 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 08 जून को राजधानी रायपुर में आयोजित धरना, प्रदर्शन-रैली, आंदोलन तथा 10 जून 2017 को जिला स्तर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित प्रदेश व्यापी चक्काजाम की आयोजन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लाक प्रभारी, जिला-पदाधिकारीगण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला एवं ब्लाक पदाधिकारीगण, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन, एवं कार्यकर्ताओ के सहयोग से यह आन्दोलन किया जाएगा।