Breaking : अम्बिकापुर डीएफओ कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर हुई बेहोश… पहले सांस लेने में हुई तकलीफ़.. मचा हड़कंप

अम्बिकापुर। बुधवार को डीएफओ कार्यालय में उस वक़्त हड़कंप मच गया। जब एक महिला कर्मचारी को कार्यालयीन समय में सांस लेने में दिक्कत हुई और बेहोश हो गयी। फ़िलहाल कार्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना आज दोपहर 12 बजे की है। जब अम्बिकापुर डीएफओ कार्यालय में पदस्थ महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और बेहोश हो गयी। जिसके बाद अन्य कर्मचारियों द्वारा महिला को कार्यालय की सीढ़ी से नीचे उतारकर शासकीय वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।

इधर इस घटना के बाद महिला कर्मचारी में किसी गंभीर बीमारी की आशंका से हडकंप मच गया है।

PicsArt 07 15 12.38.41