Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ेगी, सरगुज़ा संभाग में शीतलहर की संभावना

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में बस्तर संभाग के छोडकर शेष सभी संभागों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण प्रदेश में काफी ठंड महसूस हो रहा है। प्रदेश में सभी संभागों में लगभग सामान्य तापमान के आसपास बना हुआ है।

अगले 24 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और आकाश मेघ रहित रहने की संभावना है। बलरामपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है इसलिए वहां और उसके आसपास के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है तथा मध्यम घना कोहरा आ सकता है ।