छ्जका नेता धरमजीत सिंह का सरगुजा दौरा..शुरू हुआ सदस्यता का दौर..!

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह अम्बिकापुर पहुचे इन दौरान धरमजीत सिंह ने बताया की सरगुजा संभाग में गाँव गाँव में जा कर संगठन की सदस्यता कराई जा रही है और सत्ता दल व प्रमुख विपक्षी पार्टी से जनता तंग आ गई है जिसका लाभ छज्का को मिल रहा है। सतासीन भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की वर्षो से भाजपा की सरकार ने जनता को छला है प्रदेश में आराजकता फ़ैली हुई है और क़ानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। श्री सिंह ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर भी आरोप लगाया है की कांग्रेस विपक्ष में होते हुए भी विपक्ष की भूमिका अदा नहीं कर पा रही है जिसके परिणाम स्वरुप तीसरे दल के रूप में लोग छजका से जुड़ रहे है और आने वाले चुनावों में प्रदेश में सरकार बनने की उम्मीद भी जताई है। श्री सिंह ने सरगुजा के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए है। उक्त बाते अम्बिकापुर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में धरमजीत सिंह ने बताई।

गौरतलब है की सरगुजा में लगातार छजका की स्थित मजबूत होती जा रही है चाहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की संख्या की बात हो या फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा की बात हो दोनों में ही इस नई पार्टी ने दोनों ही राष्ट्रीय दलों से बढ़कर अपनी शक्ति दिखाई है। वही छात्रसंघ चुनाव में भी संभाग के प्रमुख कालेज में छजका ने जीत दर्ज कर प्रदेश में अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है और लगातार संभाग में सदस्यता अभियान शुरू किया जा चुका है। जिसके प्रथम चरण में अम्बिकापुर शहर के 3 वार्डो से 500 लोगो ने जोगी की पार्टी की सदस्यता ली थी जिसमे अधिक संख्या महिलाओं की थी। लिहाजा छजका क्षेत्रीय दल के रूप में धीरे धीरे बड़ी ताकत बन रही है। और विधानसभा चुनाव के परिणामो में छजका के किसी भी दावे को नहीं झुठलाया ज सकता।