छत्तीसगढ़ : नही रहे JCC के विधायक देवव्रत… 1995 में लड़ा था पहला चुनाव.. आज होगा अंतिम संस्कार.. रियासत में शोक की लहर!..

राजनांदगांव..प्रदेश के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक व खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य देवव्रत सिह का हार्ट अटैक से बीती रात निधन हो गया है..जिनका अंतिम संस्कार आज दोपहर खैरागढ़ में किया जाएगा..

बता दे कि स्व देवव्रत सिंह 1995 से 1998 तक खैरागढ़ से मप्र विधानसभा के सदस्य तथा 1998 से 2003 तक खैरागढ़ से मप्र विधानसभा व छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे..वर्ष 2007 से 2009 तक वे राजनांदगांव लोकसभा सदस्य रहे ..जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हुए..और वर्ष 2018 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की टिकट पर उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा व मौजूदा दौर में वे विधायक थे..

वही विधायक देवव्रत सिह के निधन के खबर के बाद खैरागढ़ रियासत में शोक की लहर दौड़ गई है..