Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें; कल से न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। पश्चिमी चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। 29 नवंबर यानी बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम

• सबसे अधिकतम तापमान 32 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जांजगीर में रिकॉर्ड किया गया।

• बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा।

• अम्बिकापुर में दिन का तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।

• रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने से दिन में ठंड रही। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

ऐसा रहा शहरों का तापमान

• रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा।

• राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

• जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा।

• पेंड्रा में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।