Chhattisgarh: विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, इन दो चेहरों को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम


रायपुर
फटाफट न्यूज नेटवर्क


छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं। इनके नाम का प्रस्ताव डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक दल की बैठक में रखा। इस प्रस्ताव को विधायक दल ने स्वीकार किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा की गई।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भाजपा ने तीन पर्यवेक्षक बनाए। नियुक्त पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम रायपुर पहुंचे। वे सीधे एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से विधायकों का परिसर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। विधायक दल की बैठक को दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन बैठक दोपहर दो बजे के बाद ही शुरू हुई। वहीं इस बैठक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दोपहर लगभग दो बजे पहुंचे। इसके बाद रमन सिंह ने पर्यवेक्षकों से चर्चा की।

ऐसे हुआ मुख्यमंत्री चेहरे का चयन

दोपहर दो बजे के बाद विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में पर्यवेक्षक विधायकों के साथ सीएम चेहरे को लेकर चर्चा की। बैठक में पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रायपुर दक्षिण विधानसभा के आठवें बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को विधायक दल ने स्वीकार किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा की गई। नाम के घोषणा के बाद परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी करते नजर आए। ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ता झूमते नजर आए। इसके साथ ही परिसर के बाहर जमकर पटाखे फोड़े।

सीएम बनते ही दो बड़ी घोषणाएं की

नाम की घोषणा होने के बाद विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और वहां सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री बनते ही विष्णु देव साय ने कहा कि सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खराब उतरने की कोशिश करूंगा और मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं भी की है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले काम 18 लाख आवाज देने का करूंगा इसके साथ ही 2 साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा।