रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस व्यापक फेरबदल का असर राजधानी रायपुर से लेकर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग तक दिखाई दिया है। जारी सूची के अनुसार रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरिया, बस्तर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर समेत कई संवेदनशील व प्रमुख जिलों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय और सशस्त्र बल की कमान में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
गृह विभाग के आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/600/2026-HOMESECTION/IPS के तहत यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से विधिवत जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना मौजूदा कार्यभार सौंपकर नई पदस्थापना वाले स्थानों पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कामकाज बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से जारी रह सके।
देखें आदेश –


