छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परिणाम के नाम से वायरल हो रहा फ़र्ज़ी आदेश… PHQ ने किया खंडन… फेक न्यूज़ फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय का कथित पत्र पुमु/राय/नामां/एम-,/2019 दिनांक 19/04/2021 शेयर किया जा रहा है, जिसमें आरक्षक भर्ती के 108 पदों का परिणाम 5 अप्रैल 2021 तक वेबसाइट पर अपलोड करने की बात लिखी गयी है।

पुलिस मुख्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि यह पत्र फ़र्ज़ी है। ऐसा कोई पत्र पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर को इस फ़र्ज़ी पत्र की जांच करने और इसे जारी करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

फ़र्ज़ी आदेश-

img 20210321 wa00723063792479856006692
picsart 03 21 085260051759057201370
picsart 03 21 081068213305769711376
picsart 03 21 088238439131065596787