छत्तीसगढ़ : अब मंत्री के बंगले में पहुंचा कोरोना.. दो महिला कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। प्रदेश कोरोना का बढ़ता आंकड़ा लोगों को डरा रहा है। पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर, विद्यार्थी के बाद अब कोरोना मंत्रियों तक पहुंच गया है। दरअसल गृहमंत्री के बंगले में कार्यरत दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

दोनों संक्रमित कर्मचारी महिलाएं हैं। जो गृहमंत्री के बंगले में मेड का काम करती हैं। एक महिला की उम्र 36, जबकि दूसरे की उम्र 55 साल है। दोनों को इलाज़ के लिए एम्स रायपुर में एडमिट कराया गया है।