Chhattisgarh News: अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई यात्री बस… 5 यात्री घायल, 3 गंभीर सिम्स बिलासपुर रेफर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बिलासपुर रोड में कानपुर से बिलासपुर जा रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कई यात्रियों को चोटें आई हैं। 3 गंभीर घायलों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बस रितिका ट्रेवल्स की थी। जो कानपुर से बिलासपुर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर घाटी से नीचे पलटने ही वाली थी कि पेड़ में अटक गई। घटना में 5 यात्रियों को चोटें आई हैं। जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल है।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर गौरेला पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय पेंड्रा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। तीन गंभीर घायलों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। ज्यादातर घायलों को हेड इंजरी है। एक घायल का पैर भी टूट गया है।