Chhattisgarh News: सरगुजा में दो बागी महिलाओं को पार्टी ने किया निष्कासित, अमरजीत भगत के खिलाफ लड़ रही थी चुनाव

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा में कांग्रेस की दो महिला प्रत्याशी को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एक तो सीतापुर जनपद अध्यक्ष शांति देवी हैं, वहीं दूसरी बालमदीना निराला हैं।

बता दें, यह दोनों बागी महिलाएं सीतापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि, अब इनके खिलाफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कार्यवाही करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद इन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

आदेश –

screenshot 2023 11 14 10 07 22 83 99965411e31bbb1e66005666ef9b81e7674805947738235086