छत्तीसगढ़: कोचिंग जा रही छात्राओं का रास्ता रोककर छेड़छाड़, गंदे-गंदे कमेंट्स किए, शिकायत के बाद पकड़े गए दो लड़के

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में छात्राओं से दिनदहाड़े छेड़छाड़ और उन पर गंदे-गंदे कमेंट करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि ये लड़कियां जब कोचिंग के लिए जा रहीं थी। तब इन्हें रास्ते में रोककर बदमाशों ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। अब छात्राओं की शिकायत के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के एकता चौक के पास कुछ स्कूली छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए आती हैं। शनिवार सुबह भी वह कोचिंग के लिए जा रही थीं। इसी बीच मोहम्मद जाकिर खान और मोहम्मद इमरान खान रास्ते में पहुंच गए। आरोपियों ने लड़कियों को बीच रास्ते में रोक लिया और उन पर गंदे-गंदे कमेंट करने लगे। इतना ही दोनों आरोपियों ने छेड़छाड़ की भी कोशिश की। लड़कियों ने जब उन्हें रोका तो गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद लड़कियां वहां से किसी तरह निकल गईं।

घटना के बाद छात्राओं ने इस मामले की शिकायत अपने परिजनों से की। परिजनों से शिकायत के बाद पूरा मामला थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में डीएसपी बीआर मंडावी ने बताया कि घटना शनिवार की है। छात्राओं और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना 294, थाना 354(क), 354(घ) के तहत केस दर्ज किया गया है।